Tuesday, November 3, 2026

पार्टी में टूट के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- पंजाबियों के साथ…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के ऐलान के पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का..’

इसे भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसद बीजेपी में होंगे शामिल

आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया

आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी में हुई टूट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे बीजेपी की घटिया राजनीति बताते हुए कहा कि जनहित के कामों को रोकने की साजिश रची जा रही है.

एक्स पर किये गये एक पोस्ट में उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौपेंगे, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।

भगवंत मान ने कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सीधे चुनाव नहीं जीत पाती, इसलिए ‘तिकड़मबाज़ी’ के जरिए पंजाब की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा कि पहले आरटीएफ का पैसा रोका गया और उसके बाद अलग-अलग तरीके अपनाकर माहौल बनाने की कोशिश की गई. उन्होंने इशारा किया कि केंद्र सरकार ने कई बार दबाव बनाने के लिए आर्थिक और प्रशासनिक कदम उठाए.

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ‘तीन दिन से गुजरात में हूं. जिस समय गुजरात में हजारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिये खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया. जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है.’

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने राघव के आम आदमी पार्टी छोड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है. केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है.’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर