Monday, November 2, 2026

कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद 4 कारें भी आपस में टकराईं, घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

कानपुर : जिले के कानपुर सागर हाईवे पर घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो ट्रक आपस में टकराने के बाद मौके पर पलट गए। इस दौरान तेज गति से पीछे से आ रहीं चार कारें भी अनियंत्रित होक इन ट्रकों में घुस गईं। इसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहनों में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, इस घटना के बाद हाईवे पर कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसे भी पढ़ें : पंजाब में तीन घंटे के अंदर जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार धमाका

बारात से लौट रही थी कार

बताया जा रहा है कि घाटमपुर की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार में कानपुर की ओर जा रहा था, जो पतारा कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इससे दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे के कारण पीछे से आ रही कारें भी अनियंत्रित होकर एक के बाद एक करके ट्रकों में जा घुसीं। पुलिस के मुताबिक कारों में सवार लोग बारात से लौट रहे थे।

वहीं, ट्रकों के पलटने और कारों के क्षतिग्रस्त होने से सागर-कानपुर हाईवे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। घाटमपुर थानाप्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रकों के टकराकर पलटने के बाद पीछे से आ रही कारों के अनियंत्रित हो टकराने से भीषण हादसा हुआ है। घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर