Thursday, October 29, 2026

यूपी में मैच खेलने के बाद नदी में नहाने गए 4 युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क: यूपी के फतेहपुर में रविवार को रिंद नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गए, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं 4 लोगों की गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नहाने गए 4 युवक डूबे

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव से 9 युवक कुन्हुआ का डेरा गांव मैच खेलने गए थे. मैच खेलने के बाद सभी युवक वापस लौट रहे थे. इसी दौरान 6 युवकों ने नहाने के लिए रिंद नदी में छलांग लगा दिया. जहां नहाते समय अचानक 4 युवक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे. वहीं उनके साथ मौजूद 2 युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए. जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरु किया और गांव वालों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद गए.

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में जंगली हाथी के हमले से 1 छात्र की मौत, मुखिया ने दिया मुआवजे का आश्वासन

मृतकों की पहचान

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश शुरु कराई. काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों का शव नदी से बरामद कर लिया गया. मृतकों की पहचान तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रुप में हुई. जबकि 2 युवक सुरक्षित बाहर निकल आए. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने कहा कि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर