Friday, October 30, 2026

गिरिडीह में जंगली हाथी के हमले से 1 छात्र की मौत, मुखिया ने दिया मुआवजे का आश्वासन

न्यूज डेस्क: गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव में शनिवार रात झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने कोहराम मचा दिया. जिसे खजेड़ने के लिए ग्रामीणों के साथ गए सरिया कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र अनुराग यादव की मौत हो गई. गुस्साए हाथी ने उसे सूंड से जोरदार धक्का मारा जिससे अनुराग पास के कुएं में जा गिरा. मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक छात्र ने दम तोड़ दिया.

अचानक हाथी ने किया हमला 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात झुंड से भटककर हाथी अनुराग यादव के एरिया में घुस गया. इस बात की सूचना मिलते ही गांव वाले दौड़े और शोर मचाने लगे. जिसके बाद वे मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ने लगे, जिससे हाथी गांव से बाहर की ओर निकल गया. इसके बाद ग्रामीण वापस लौट रहे थे, तभी गुस्साया हाथी अचानक पलट गया और लोगों को दौड़ाने लगा. सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी अफरा-तफरी में हाथी ने अनुराग को सूंड से जोरदार धक्का मार दिया. धक्का इतना तेज था कि अनुराग सीधे जाकर पास के कुएं में गिर गया.

इसे भी पढ़े: धनबाद में प्रेमिका शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी, एक दिन पहले प्रेमी ने की थी ऐसी हरकत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हुई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दर्दनाक घटना के बाद अनुराग के घर में कोहराम मच गया. उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अनुराग सरिया कॉलेज में स्नातक ऑनर्स का छात्र था और घर का होनहार बेटा था.

स्थानीय मुखिया ने कहा

स्थानीय मुखिया धानेश्वर यादव ने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि गांव में पिछले 2 दिनों से हाथी घूम रहा था. इस बात की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी. समय रहते वन विभाग की टीम आकर हाथी को खदेड़ देती तो आज अनुराग जिंदा होता. मुखिया ने पीड़ित परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया है. वहीं ग्रामीणों ने घटना को लेकर वन विभाग पर आक्रोश जताया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर