Tuesday, September 15, 2026

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मुलाक़ात के बाद साल 2026 को बताया ‘टर्निंग पॉइंट’

मुंबई : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं. मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुंबई के लोक भवन में मुलाक़ात हुई. इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा की. इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी ने एक साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही ख़ास हैं. फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है. राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को गहराई और ऊर्जा प्रदान की है. वर्ष 2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग पॉइंट है. कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपीय संघ के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट किया.”

इमैनुएल मैक्रों ने ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फ़ोरम’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि, नवाचार तब सबसे मज़बूत होता है जब इसे साझा किया जाता है, भारत इसे अच्छी तरह समझता है. उन्होंने कहा, “मुंबई, सपनों का शहर, हमेशा चलने वाला और भविष्य की ओर बढ़ता हुआ शहर है. आज जो हम ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फ़ोरम’ शुरू कर रहे हैं, उसके लिए यह सबसे सही जगह है.”

इससे पहले पीएम मोदी ने मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा को लेकर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुंबई में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. उन्होंने बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने सुबह की सैर का भी मज़ा लिया.”

इससे पहले पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों के एक पोस्ट पर लिखा, “भारत में आपका स्वागत है. भारत आपकी यात्रा का इंतज़ार कर रहा है और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक है. मुझे भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और मज़बूत होगा और यह दुनिया की तरक़्क़ी में भी मदद करेगा. मुंबई में और बाद में दिल्ली में आपसे मुलाक़ात होगी, मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर