Tuesday, September 15, 2026

रामगढ़ के आलोक इंडस्ट्री के खिलाफ प्रदूषण फैलाने पर होगी कार्रवाई, सीएम ने डीसी को कार्रवाई का दिया आदेश

रांची : रामगढ़ के आलोक इंडस्ट्री के खिलाफ प्रदूषण फैलाने को लेकर कार्रवाई होगी। सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के डीसी से कार्रवाई करने को कहा है. दरअसल रूंगटा की यह फैक्ट्री जहां पर है, वहां के खेतों में लगी फसलों व आसपास की झाड़ियों व पेड़-पौधों पर राख जमी होने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. सुरेंद्र के इस वीडियो को अशोक दानोदा नामक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए रामगढ़ डीसी को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया.

एक्स पर वायरल इस वीडियो के साथ लिखा गया कि आलोक स्टील प्लांट केवल स्टील नहीं बना रहा है, बल्कि अपने आस-पास जंगल और खेतों को खाद भी दे रहा है! लेकिन देश विरोधी उसको प्रदूषण बोल रहे हैं, जैसे दिल्ली वाले फॉग को प्रदूषण बोल रहे हैं! इस संदेश पर सीएम ने लिखा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है. रामगढ़ के डीसी तत्काल इस मामले में कार्रवाई करके सूचना दें.

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले में ऐसे कई फैक्ट्री/इंडस्ट्री हैं, जिस पर ना सिर्फ प्रदूषण फैलाने, जबकि मजदूरों के शोषण के भी आरोप लगते रहे हैं. साथ ही इस फैक्ट्री की वजह से रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो के कुछ क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार भी फल-फूल रहा है. आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का खनन कर इन फैक्ट्रियों में पहुंचाया जाता है. अवैध खनन के काम में जेसीबी तक लगाया जाता रहा है. अब देखना यह है कि रामगढ़ के डीसी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर