Thursday, October 29, 2026

थानों का निरिक्षण नहीं करने वाले एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई, जवाब की मांग

न्यूज डेस्क: पलामू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सर्किल इंस्पेक्टर पर थानों का निरीक्षण नहीं करने का आरोप हैं. जांच में इसका खुलासा सीनियर पुलिस अधिकारियों ने किया है. वहीं थानों का निरीक्षण नहीं करने वाले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सर्किल इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है.

पदाधिकारी से जवाब की मांग

इसे लेकर पहले चरण में पलामू रेंज में तैनात 1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और 6 सर्किल इंस्पेक्टर से जवाब की मांग की गई है. वहीं निरीक्षण न करने वाले अन्य अधिकारियों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है. इसका असर मुकदमों के अनुसंधान और सामान्य पुलिसिंग पर देखा जा रहा है. पलामू, गढ़वा और लातेहार में तैनात सभी सीडीपीओ एवं सर्किल इंस्पेक्टर को नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली में कैंसर, लीवर की नकली दवाएं बेचने वाले 4 लोग गिरफ्तार, करोड़ो का सामान जब्त

थानों की सभी जिम्मेदारी 

साल में एक बार एसडीपीओ को अपने क्षेत्र के थाना का निरीक्षण करना होता है और सर्किल इंस्पेक्टर को हर 6 महीने में एक बार निरीक्षण करना होता है. इस तरह मुकदमों की समीक्षा और रिपोर्ट को लेकर अलग-अलग तरीके से जांच की जाती है. वहीं स्टेशन डायरी में उल्लेखित तथ्यों को देखने की जिम्मेदारी भी इंस्पेक्टर और एस सीडीपीओ की होती है.

12 पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शामिल

पलामू, गढ़वा और लातेहार में 12 पुलिस अनुमंडल क्षेत्र है. पलामू में 5 पुलिस अनुमंडल क्षेत्र हैं जिसमें मेदिनीनगर सदर, हुसैनाबाद, छतरपुर, बिश्रामपुर और लेस्लीगंज शामिल है. जबकि लातेहार में 4 पुलिस अनुमंडल लातेहार, बरवाडीह, महुआडांड और बालूमाथ शामिल है. वहीं गढ़वा में 3 पुलिस अनुमंडल क्षेत्र है जिसमें गढ़वा, रंका और श्रीबंशीधर शामिल है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर