Tuesday, September 15, 2026

बेगूसराय में एसटीएफ संग मुठभेड़ में सरपंच के बेटे की हत्या का आरोपी घायल

बिहार : बिहार में नई सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान शिवदत्त राय (27) के रूप में हुई है। यह वही तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी राजकिशोर राय का बेटा है। पुलिस के अनुसार शिवदत्त पर सरपंच के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

कैसे हुआ मुठभेड़

सूत्रों के मुताबिक STF और पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि शिवदत्त राय अपने साथियों के साथ इलाके में में आया था। टीम ने तुरंत घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवदत्त को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं, जिनमें से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खाली खोखे, मोबाइल फोन और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए। STF का कहना है कि बरामद हथियार और सामान कई पुराने मामलों की जांच में मदद कर सकते हैं।

पुलिस रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि शिवदत्त राय के खिलाफ हत्या, रंगदारी और अवैध हथियार रखने सहित कई मामले दर्ज हैं। सरपंच के बेटे की हत्या की वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। नई सरकार के निर्देश पर बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय है, जिसके तहत यह बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है।

घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी जांच की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर