Thursday, November 5, 2026

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू, JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन की सदन में गूंज

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज गुरूवार से शुरू हो रहा है. 7 अगस्त को राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। 12 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं. वहीं रांची में JPSC व JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मुद्दे पर सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है.

बुधवार को सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों की हुई बैठक में यह मुद्दा छाया रहा तो वहीं इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में भी डुमरी विधायक जयराम महतो ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार ने आंदोलन को खत्म करने को लेकर कदम उठाने की मांग की. इसके अलावा विपक्ष परीक्षाओं में गड़बड़ी, राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और युवाओं से जुड़े अन्य सवालों पर सरकार को घेर सकती है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड: छात्रों के आंदोलन पर सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी, गुरूवार सुबह 10 बजे तक वार्ता पर छात्र देंगे अहम जानकारी

वहीं, सत्ता पक्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित NEET पेपर लीक मामले को प्रमुखता से उठा सकता है. इसके अलावा, सत्ता पक्ष केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मद और जल जीवन मिशन की राशि जारी नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए भी विपक्ष पर पलटवार कर सकती है.

मानसून सत्र का संभावित कार्यक्रम

6 अगस्त को सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव के अलावा सामान्य कामकाज निपटाए जाएंगे. राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधेयकों की जानकारी सदन को दी जाएगी. वहीं अगले दिन 7 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल होगा तो वहीं इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. 8 और 9 अगस्त को विधानसभा की कार्यवाही शनिवार व रविवार होने के कारण स्थगित रहेगी.

10 अगस्त, सोमवार को पहली पाली में प्रश्नकाल फिर दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद संबंधित विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा. वहीं 11 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल. दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे. अंतिम दिन 12 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल. दूसरी पाली में राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर