
बोकारो : बोकारो कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वेतन मद में तीन करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में सोमवार को एसपी कार्यालय से लेकर कोषागार में देर रात तक जांच चलती रही. देर रात इस मामले में कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद्र उरांव ने प्राथमिकी कराई।
Highlights:
बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रधान महालेखाकार चंद्रमौली सिंह ने वित्त सचिव प्रशांत कुमार को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद डीसी अजय नाथ झा ने जांच का आदेश एसी मोहम्मद मुमताज अंसारी को दिया था. उन्होंने सोमवार को डीसी के आदेश पर जांच शुरू की। एसपी कार्यालय से लेकर कोषागार में देर रात तक जांच चलती रही।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ रहे ड्रग्स के कारोबार पर हाईकोर्ट सख्त, CID ने रोकथाम के लिए तैयार किया ब्लूप्रिंट
पत्नी के बैंक खाते में भेजी राशि
सबसे पहले संदेह होने पर एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट को हिरासत में लेकर पहले पूछताछ शुरू हुई. इसके खिलाफ प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी ने मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई इस राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रुपये एकाउंटेंट ने अपनी पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर किया था।
दोषी बख्शे नहीं जाएंगें : डीसी
इधर डीसी अजय नाथ झा की ओर से देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में कईयों के संभावना जताई जा रही है।