Monday, September 14, 2026

जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB करेगी पूछताछ, भेजा नोटिस

रांची: शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से एसीबी फिर पूछताछ करेगी। एसीबी ने पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस भेजकर मंगलवार को एसीबी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा है। एसीबी की टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पूछताछ करेगी. बता दें कि इससे पहले एसीबी की 7 दिसंबर और उससे पूर्व 2 दिसंबर को भी पूछताछ कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी को केस के अनुसंधान के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि स्वप्ना संचिता जेल में बंद नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की कंपनी में पूर्व में काम करती थीं. जिसके एवज में उन्हें सेलरी मिलती थी. इस बिंदु पर भी एसीबी ने सवाल पूछे. इसके अलावा एकाउंट में ट्रांजेक्शन से संबंधित बिंदुओं पर भी पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान एसीबी को बताया गया है कि मेरे पास आय से अधिक संपत्ति नहीं है. जितने भी ट्रांजेक्शन हुए हैं और किए गए सभी वैद्य माध्यम से किए गए हैं. पूछताछ के दौरान एसीबी को कई सवालों के जवाब नहीं मिले. इसके अलावा आय-व्यय से संबंधित स्पष्ट जवाब नहीं मिले, जिसके बाद एसीबी की टीम लौट गई. जरूरत पड़ने पर अब एसीबी उनसे एक बार फिर से पूछताछ करने की तैयारी में है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर