Sunday, November 1, 2026

एसीबी ने गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ़्तार

क्राइम डेस्क : गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसीबी ने बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में जीवलाल मंडल ने एसीबी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एसीबी ने यह कार्रवाई की. दर्ज शिकायत में जीवलाल मंडल ने बताया  कि गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 24/26 के सिलसिले में कोर्ट में केस डायरी भेजने के एवज में सब-इंस्पेक्टर ने रिश्वत की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में SIR के दौरान बड़ा खुलासा, तीन अफगानी नागरिक पकड़ाए

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने अपने स्तर से मामले का गोपनीय सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसीबी की टीम ने एक विशेष धावा दल का गठन किया और आरोपी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की. तय योजना के तहत, जैसे ही जीवलाल मंडल ने सबइंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को बतौर रिश्वत 30 हजार रुपये सौंपे, एसीबी की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी आरोपी सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर