धनबाद : बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात अचानक हुए भू-धंसान से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ जमीन धंसने से कई घरों में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ घर आंशिक रूप से धंस गए। घटना के समय बस्ती में लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड: 4 संदिग्ध हिरासत में, रांची पुलिस की कार्रवाई व छापेमारी हुई तेज
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जमीन के अंदर खाली हिस्से के कारण यह भू-धंसान हुआ हो सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तीसरी बार जमीन धंसी
सोनारडीह की टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार की रात तीसरी बार भयावह भू-धंसान हुई। इस घटना में दो दर्जन से अधिक घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं और जमीन लगातार नीचे धंस रही है। मलबे की चपेट में आने से अरमान कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक को असर्फी अस्पताल और अन्य को कतरास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में घर छोड़कर बाहर भागने लगे। भू-धंसान में कैलाश हाड़ी की एक कार और बाइक भी जमीन में समा गई।
बस्ती को प्रशासन करवा रही शिफ्ट

गुरूवार देर रात सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धंसान की घटना के बाद अब प्रशासन द्वारा दूसरे जगह पर शिफ्ट कराया जा रहा है। शुक्रवार को बस्ती के निवासियों का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई आशंका नहीं थी। इसी खतरे को देखते हुए कई परिवारों को लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा बसाया जा रहा है।बस्ती में कई घर खाली होने लगे हैं, जिससे इलाके में सन्नाटा पसरने लगा है।


