Sunday, November 1, 2026

हिमाचल प्रदेश के प्राचीन गिरड़ माता मंदिर में लगी भीषण आग, पूरा मंदिर जलकर खाक

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंचायत खुंदेल में स्थित मां गिरड़ माता के ऐतिहासिक मंदिर में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे मंदिर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर धू-धूकर जलता नजर आया, और देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर खाक हो गया है। यह मंदिर न सिर्फ स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र था, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां दर्शन के लिए पहुंचते थे।

चारों ओर से बर्फ से घिरा था मंदिर

जानकारी के अनुसार, आग शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी। उस समय मंदिर चारों ओर से बर्फ से घिरा हुआ था। अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। लकड़ी से बने इस मंदिर में आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस अग्निकांड में मंदिर के भीतर स्थापित लगभग सभी मूर्तियां जल गई हैं, हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्य मूर्ति नीचे गिर जाने के कारण आंशिक रूप से सुरक्षित हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि किसी श्रद्धालु द्वारा जलाए गए धूप-दीप से माता की चुनरी ने आग पकड़ ली होगी, जिससे यह हादसा हुआ।

पुराने बाण देवता मंदिर में भी भीषण अग्निकांड

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी माह में शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में स्थित सदियों पुराने बाण देवता के मंदिर में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। ग्राम पंचायत बशला के गांव मलखून में स्थित वह मंदिर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर