पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.घटना शाम करीब 7:30 बजे की है.घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. जानकारी के अनुसार गोली चलने से तरहसी के बिशुनपुर तरहसी तुलेश्वर सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई. संबंधित इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे MMCH अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: पलामू में 30 वर्षीया महिला के अपहरण के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक एनएच किया जाम
प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश अपराधियों ने फुलेश्वर को गोलीमार दी. हालांकि,गोली चलने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

