Thursday, October 29, 2026

पलामू में 30 वर्षीया महिला के अपहरण के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक एनएच किया जाम

मेदिनीनगर: पलामू जिले में एक 30 वर्षीया महिला के अपहरण के बाद आज सुबह मृत अवस्था में शव बरामद हुआ, जिससे नेशनल हाइवे 39 के बसना गांव के पास क्रोधित ग्रामीणों ने सङक को जाम कर दिया, यह जाम करीब तीन घंटे तक रहा। यहा घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव की है, जहां गत मंगलवार को महिला गीता देवी का अपहरण होने की सूचना थी, इसके शव आज बुधवार को धान के खेत से बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस देश को गृहयुद्ध की ओर ले जाना चाहती है, विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रही काम : संजय सेठ

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि महिला मंगलवार रात दुर्गापूजा पंडाल देखने निकली थी। इसके बाद से उसके लापता होने पर परिजन परेशान थे। पति शशि पासवान ने महिला को कार से ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने एनएच-39 जाम कर दिया। सुबह पांच से आठ बजे तक पहली बार जाम रहा। पुलिस के समझाने पर आवागमन बहाल हुआ, लेकिन सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने दोबारा सड़क जाम कर दिया। इससे पड़वा मोड़ से गढ़वा रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

परिजनों के अनुसार, महिला मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे दुर्गापूजा पंडाल देखने निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसे एक कार से ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि महिला ने शोर भी मचाया था। वह स्वास्थ्य सहिया के रूप में कार्यरत थी और घटना के समय उसका मोबाइल फोन घर पर ही था। परिजनों ने राजहरा के एक युवक की कथित संलिप्तता की आशंका जताई है।

इधर एसडीपीओ( विश्रामपुर) चिरंजीव मंडल ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर सुबह करीब आठ बजे जाम हटवाया। हालांकि, करीब दो घंटे बाद ग्रामीण फिर सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल बसना पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

इससे पहले जाम की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। एनएच-39 पर दो बार जाम लगने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला की मौत और कथित अपहरण के आरोपों को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर