Sunday, November 1, 2026

महज डेढ़ साल में ही प्रेम विवाह का हुआ दुःखद अंत, पति ने ही ले ली पत्नी की जान

न्यूज डेस्क: यूपी के रायबरेली में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. नशा उतरते ही आरोपी पति के होश उड़ गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. वहीं पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

डेढ़ साल पहले हुआ प्रेम विवाह

मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी अखिलेश पुत्र रामदयाल की खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा की रहने वाली 26 वर्षीय नीतू से लगभग डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद दोनों मजदूरी करते और अपना घर चलाते थे. ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार दोपहर अखिलेश अपनी मां से कहकर निकला था कि वह नीतू के साथ ईंटभट्ठे पर मजदूरी करने जा रहा है.

इसे भी पढ़े: सारंडा मुठभेड़ में घायल कोबरा के दो अधिकारी दिल्ली रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयर एंबुलेंस से भेजा गया

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अखिलेश गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति है. काम पर जाने के दौरान दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद अखिलेश ने गुरुबक्शगंज में शराब पी. नीतू ने उसे रास्ते पर रुककर शराब पीने से मना किया, जिससे अखिलेश आग बबूला हो गया और उसने नीतू को पीटना शुरु कर दिया.

इस विवाद के बाद नीतू ने काम पर जाने से मना कर दिया. इस बात से अखिलेश को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने घर लौटने के दौरान नीतू को रास्ते पर ही बुरी से पीटने लगा. इस लड़ाई से नीतू की हालत बिगड़ गई और वह रास्ते पर ही बेहोश हो गई. जिसके बाद अखिलेश नीतू को गांव के किनारे छोड़कर फरार हो गया.

आरोपी पति मौके से फरार

नीतू को पड़ा देख राहगीरों ने तुरंत एंबिलेंस को सूचना दी और उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत में कोई सुधार नहीं देखा और उसे लखनऊ रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही अखिलेश पहुंचा और नीतू को लखनऊ लेकर जा रहा था, लेकिन देर रात रास्ते पर ही उसकी मौत हो गई.

अखिलेश नीतू के शव को लेकर वापस गांव पहुंचा और घर से फरार हो गया. ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. वहीं पुलिस ने कहा आरोपी फरार है फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत के बाद ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर