Sunday, November 1, 2026

गढ़वा में 2 महिलाओं के बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, सौतन बताई जा रही है दोनों महिलाएं

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव में 1 पति की 2 पत्नियों ने सड़क पर ही भिड़ गए. जिसमें पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. जिसके बाद उसे लोगों ने गंभीर रुप से घायल दूसरी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पत्नी की लड़ाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति की दोनों पत्नियों में हिंसक लड़ाई

जानकारी के अनुसार, भलुवानी गांव के निवासी लाल बहादुर सिंह की 2 पत्नियां है. दोनों के काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी नीतू देवी भलुवानी गांव में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी प्रभावती देवी गढ़वा के नहर चौक स्थित किराए के मकान में रहती है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हुई है, लेकिन शनिवार को यह विवाद महासंग्राम में बदल गया.

रास्ते पर रोककर की पिटाई

प्रभावित देवी शनिवार को नहर चौक से अपने ससुराल भलुवानी जा रही थी. वहीं पहाड़ी मंदिर के पास घात लगाए बैठी नीतू देवी ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और उसपर हमला कर दिया. नीतू ने उसे बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी. जिसके बाद दोनों ने सड़क पर ही एक दूसरे की जमकर लात-घूंसे चलाएं, वहां मौजूद लोग यह सब देखकर दंग रह गए.

गंभीर रुप से घायल हुई थी प्रभावती देवी

दोनों के बीच हुई इस लड़ाई में प्रभावती देवी बुरी तरह से घायल हो गई. उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं के बीच जाकर लड़ाई शांत कराया और घायल का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल को पहले रंका सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

स्थानीय लोगों ने कहा

प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से प्रभावती को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने कहा कि महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई है. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते दोनों महिलाओं को नहीं रोका जाता, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर