Wednesday, August 5, 2026

थाने के पास ही दसवीं के छात्र की अपहरण की कोशिश नाकाम, बाल-बाल बचा

बोकारो/चास: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक दसवीं के छात्र के अपहरण की कोशिश की गई, जिसे छात्र की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, काला पत्थर स्थित नगर निगम सोसायटी निवासी संजीव कुमार सिन्हा ने अपने पुत्र सर्वज्ञ सिन्हा (दसवीं का छात्र) के अपहरण के प्रयास को लेकर चास मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सर्वज्ञ सिन्हा रोज की तरह दारकु नगर, चास स्थित ट्यूशन क्लास से लौट रहा था। वह ऑटो से उतरकर घर की ओर बढ़ ही रहा था कि तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने जबरन उसे अंदर बैठाने की कोशिश की।

पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे खींचकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया और इंजेक्शन लगाने की भी कोशिश की। हालांकि उसने साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और तेजी से घर की ओर भाग निकला। छात्र के भागते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्र ने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद चास मुफस्सिल थाने में अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर