Thursday, July 23, 2026

गढ़वा नगर परिषद चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा में नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार केशरी पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला गढ़वा थाना क्षेत्र के दीपवां मोहल्ला निवासी बलराम तिवारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार चौधराना बाजार निवासी संतोष कुमार केशरी के खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 108/2026 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संतोष कुमार केशरी ने उधार लिए गए पांच लाख रुपये वापस नहीं किए।RT

क्या है पूरा आरोप

बलराम तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र राकेश कुमार तिवारी ने 27 अप्रैल 2018 को संतोष कुमार केशरी को तीन लाख रुपये RTGS के माध्यम से उधार दिए थे। इसके अलावा अन्य माध्यम से भी कुल पांच लाख रुपये दिए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार बार-बार मांग करने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। 8 अप्रैल 2021 को अधिवक्ता के जरिए कानूनी नोटिस भी भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार तिवारी गंभीर बीमारी से जूझते रहे और 17 जनवरी 2022 को उनका निधन हो गया। इसके बाद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए।

चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

संतोष कुमार केशरी झामुमो समर्थित प्रत्याशी के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के दौरान दर्ज हुई इस प्राथमिकी से स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया है। माना जा रहा है कि अन्य प्रत्याशी इस मामले को चुनावी मुद्दा बना सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर