Wednesday, July 29, 2026

झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड के कई जिलों में लोग लू से तप रहे है. मौसम विभाग ने 24 अप्रैल को चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर में लू के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है वहीं इन जिलों में  येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह के 7 बजे से शाम के 5 बजे तक आमजन को कड़ी धूप का सामना करना पड़ता है, वहीं रात में भी गर्म हवा चलती है.

40-50 किमी रफ्तार से चलेगी हवा  

पिछले 24 घंटे में चाईबासा और सरायकेला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और जमशेदपुर में पारा 42 डिग्री के पार हो गया. दोपहर में धूप के कारण लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है और सड़कों पर सन्नाटा बना रहा. 25 अप्रैल को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 26-27 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता था. इस दौरान तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

इसे भी पढ़े: राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड के फूल-पत्तियों पर आधारित पुस्तक का किया लोकार्पण

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

भीषण गर्मी के कारण लोगों को उल्टी, बुखार और सिर दर्द जैसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है. जिसके लिए खासमहाल सदर अस्पताल में गुरुवार को हीट्र स्ट्रोक के मरीजों के लिए 5 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है जिससे मरीजों को दिक्कत नहीं होगी. राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय ने पत्र भेजकर अस्पतालों में गर्मी से बचाव का उपाय करने और लोगों को जागरुक करने का आदेश दिया था.

इसके बाद सर्विलांस टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रही है. वहीं टीम ने दवा, स्लाइन, ओआरएस और अन्य संसाधनों की उपलब्धता की जांच कर रही है. डॉ. असन ने कहा कि गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खाली पेट धूप में न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं, छाता या टोपी का इस्तेमाल करें, नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें और हल्का ताजा भोजन करें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर