Tuesday, November 3, 2026

सिवान में शहाबुद्दीन का नाम लेकर लालू-राबड़ी पर जमकर बरसे अमित शाह

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में शंखनाद किया तो दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह भी जम कर गरजे. गृह मंत्री अमित शाह ने सिवान में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से NDA की सरकार एक बार फिर से बनाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर और खास कर राजद- कांग्रेस पर भी जम कर हमले किये. रैली के माध्यम से अमित शाह ने सिवान, दरौंदा, रघुनाथपुर और बरहरिया विधानसभा के मतदाताओं को साधने की कोशिश की.

सिवान की ऐतिहासिक पहचान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सिवान की धरती हमारे प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू की धरती है, मैं इसे प्रणाम करता हूं. मैं सिवान की जनता को मनपूर्वक सलाम करने आया हूँ क्योंकि 20 – 20 साल तक लालू-राबड़ी के जंगलराज को सिवान की भूमि ने सहा है. शहाबुद्दीन का पूरा खौफ, अत्याचार, हत्याएं ये सारा कुछ सिवान ने सहा है. भूमि लहूलुहान हो गई लेकिन सिवान के लोगों ने झुके बगैर उनके राज को समाप्त कर दिया. 20 साल तक ए केटेगरी हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, 75-75 केस, 2-2 कारावास, ट्रिपल मर्डर, IAS-IPS की हत्या, कई अन्य लोगों की हत्या, व्यवसायी के बेटे को तेजाब में नहला कर गला दिया था लेकिन यहां की बहादुर जनता ने उनके सामने सरेंडर नहीं किया.

रघुनाथपुर चुनाव और टिकट विवाद

गृह मंत्री ने कहा कि शहाबुद्दीन के सामने ओमप्रकाश जी को आपने सांसद बना कर भेजा था. एक बार फिर आप एकजुट हो जाइये और इसी शहाबुद्दीन के बेटे को लालू ने रघुनाथपुर से टिकट दिया है तो आप उसे भी हराइए. अभी बिहार में मोदी और नीतीश का सुशासन वाला राज है, 100 शहाबुद्दीन भी आ जाये तो किसी का बाल बांका नहीं कर सकता है.

लालू-राबड़ी को आप जवाब दे दो कि फिर से जंगलराज नहीं आने देंगे, ओसामा को नहीं जीतने देंगे. आज मैं कहने आया हूँ कि अभी अभी आपने दिवाली मनाई है, छठ पर्व भी मनाएंगे लेकिन असली दिवाली 14 नवम्बर को होगी जब लालू के बेटे का सूपड़ा साफ हो जायेगा. जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार की देन है. उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और हम यह चुनाव 20 साल भी उनके नेतृत्व में लड़ रहे हैं.

Also Read : संगीतकार सचिन सांघवी पुलिस हिरासत में, 19 वर्षीय युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

लालू-राबड़ी और उनके घोटाले

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू जी ने कोई विकास का काम किया है क्या सिवाय चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, रेलवे होटल घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, बीपीएससी घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में भी वे फंसे हुए हैं. ये जंगलराज लाने वाले, भ्रष्टाचार करने वाले लालू-राबड़ी को वोट नहीं देना चाहिए. ये लोग सिर्फ अपने बेटा-बेटी के लिए काम करते हैं जबकि मोदी-नीतीश बिहार के लोगों के लिए.

भाजपा का संकल्प

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो, यह सही है क्या? मतदाता सूची में घुसपैठिये होने चाहिए क्या? मैं वादा करता हूँ कि अभी चुनाव आयोग ने SIR किया है, NDA सरकार लाओ एक एक घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर करेंगे. ये घुसपैठिये शहाबुद्दीन जैसे लोगों की ताकत बन रहे, नौकरी छीन रहे, गरीबों का राशन छीन रहे और देश विरोधी कार्यों में भी लिप्त हैं. भाजपा का संकल्प है एक एक घुसपैठिए को चुन चुन कर देश के बाहर निकालेंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर