Tuesday, November 3, 2026

संगीतकार सचिन सांघवी पुलिस हिरासत में, 19 वर्षीय युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मनोरंजन : मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य सचिन सांघवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर 19 वर्षीय युवती ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सचिन ने उसका यौन शोषण किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। सचिन से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। सचिन-जिगर की जोड़ी बॉलीवुड में अपने हिट संगीत के लिए जानी जाती है। उन्होंने स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया से लेकर हाल ही में रिलीज आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का संगीत दिया है।

बताया जा रहा है कि पहले भी इस संगीतकार जोड़ी पर ऐसे आरोप लग चुके हैं, लेकिन तब कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। इस बार मामला गंभीर है और पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता के साथ लिया है। फिलहाल सचिन या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर