Thursday, November 5, 2026

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव : उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं होने से साफ हुआ रुख

बिहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग नहीं लेने का फैसला कर लिया है। सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख बीत गई, लेकिन पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की। इससे अब यह तय हो गया है कि झारखंड की यह प्रमुख पार्टी इस चुनाव में कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

18 अक्टूबर को किया था चुनाव लड़ने का ऐलान

पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 18 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जेएमएम जमुई, चकाई, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और कटोरिया सीट से उम्मीदवार उतारेगी।

Read Also : नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच मनाई दिवाली

नामांकन की अंतिम तिथि तक जारी नहीं की लिस्ट

20 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख थी। लेकिन JMM की ओर से न तो किसी उम्मीदवार का नाम सामने आया और न ही कोई आधिकारिक सूची जारी की गई। इससे साफ हो गया कि पार्टी ने इस बार चुनावी मैदान में न उतरने का फैसला लिया है।

RJD और Congress पर लगाया था धोखे का आरोप

प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर करारा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में JMM के साथ धोखा किया गया। इसी कारण पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

JMM के इस कदम से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस फैसले का असर सीमावर्ती इलाकों की कुछ सीटों पर देखने को मिल सकता है। वहीं, JMM समर्थकों में निराशा भी नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने उम्मीद की थी कि पार्टी इस बार बिहार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर