Thursday, July 23, 2026

नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच मनाई दिवाली

देश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के बीच दिवाली मनाई। वे एक दिन पहले ही गोवा पहुंच गए थे। यहां उन्होंने नौसैनिकों से मुलाकात की, उनके साथ समय बिताया और उन्हें देश की सुरक्षा में किए जा रहे योगदान के लिए बधाई दी। पीएम ने करीब 40 मिनट का संबोधन दिया और कहा कि “दिवाली का पर्व उन लोगों के बीच मनाना सबसे पवित्र है, जो हमारी सीमाओं और समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं।”

pm modi

INS विक्रांत दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला नाम

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। महासागर को चीरता हुआ स्वदेशी INS विक्रांत भारत की सैन्य क्षमता का प्रतिबिंब है। INS विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा में अभेद दीवार की तरह खड़ी है। यह न सिर्फ भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य ताकत को भी दर्शाती है।

तीनों सेनाओं के समन्वय से पाकिस्तान झुका

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय सेनाओं के साहस और समन्वय का जिक्र करते हुए कहा, “भारतीय नौसेना द्वारा पैदा किए गए भय ने, वायुसेना के अद्भुत कौशल ने और सेना की जाबांजी ने मिलकर पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में बहुत जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। तीनों सेनाओं का यह समन्वय भारत की शक्ति का प्रमाण है।”

12वीं बार जवानों के बीच दिवाली मनाई

यह लगातार 12वां साल है जब पीएम मोदी ने दिवाली जवानों के बीच जाकर मनाई। वह हर साल देश के अलग-अलग इलाकों में जाकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाते हैं। पिछले साल उन्होंने कच्छ में BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

अब तक के उनके दिवाली कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा 4 बार वे जम्मू और कश्मीर गए हैं। पीएम का यह सिलसिला बताता है कि वे त्योहार के दिन देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ खड़े रहना अपनी प्राथमिकता मानते हैं।

माओवादी आतंक पर बड़ी बात

अपने भाषण में पीएम मोदी ने देश के आंतरिक सुरक्षा मोर्चे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “2014 से पहले देश के करीब 125 जिले माओवादी हिंसा की चपेट में थे। पिछले 10 सालों में लगातार काम करने से यह संख्या घटकर आज सिर्फ 11 जिले रह गई है। इनमें से भी प्रभाव मात्र 3 जिलों में सीमित रह गया है। 100 से ज्यादा जिले माओवादी आतंक से आजाद होकर इस बार शानदार दिवाली मना रहे हैं।”

पीएम ने इसे केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयास और सुरक्षा बलों के परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास और सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

नौसैनिकों से बहुत कुछ सीखा

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसैनिकों के बीच बिताए पलों को याद करते हुए कहा, “मैं कल से आपके बीच हूं। मैंने एक-एक चीज देखी, सीखी और समझी है। दिल्ली से निकला तो सिर्फ इस पल को जीना चाहता था। आप लोगों की तपस्या, साधना और समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि उसे जीना मुश्किल है, लेकिन महसूस जरूर कर पाया हूं। मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन होगा।”

उन्होंने कहा कि देशवासी अपने सशस्त्र बलों पर गर्व करते हैं। चाहे सीमाओं की सुरक्षा हो, आपदा में राहत कार्य हो या समुद्री मिशन- हमारे जवान हर मोर्चे पर डटे रहते हैं।

INS विक्रांत भारत की ताकत का प्रतीक

INS विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है। यह भारत की नौसैनिक शक्ति में एक बड़ा मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल तकनीकी और रणनीतिक ताकत का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करता है। उन्होंने कहा, “जब हम मेड इन इंडिया का नारा लगाते हैं तो INS विक्रांत उसका जीवंत उदाहरण बनकर सामने आता है।”

दिवाली पर जवानों के लिए विशेष संदेश

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा, “देश के करोड़ों नागरिक आपके समर्पण, त्याग और बलिदान पर गर्व करते हैं। आप सभी की वजह से ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं और त्योहारों को शांति से मना पाते हैं।”

उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई और उनके साथ पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाई। पीएम के इस कदम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि त्योहार की असली रोशनी उन तक पहुंचनी चाहिए, जो देश की रक्षा में हर समय तैनात रहते हैं।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर