Monday, September 14, 2026

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका अपने जीत के हैटट्रिक के लिए तैयार

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश हो रहा है। ये मुकाबला दोपहर 3 बजे    विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी। अब अगर दोनों के मुकाबलों की बात करे तो साउथ अफ्रीका ने अब तक मुकाबले खेले हैं और बांग्लादेश ने भी अब तक तीन मुकाबले खेले है। साउथ अफ्रीका ने तीन में से दो जीतें हैं। पहले मैच में साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से एक बहुत बुरी हार मिली थी। लेकिन साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए अपने दोनों मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की। दूसरा मैच न्यूज़ीलैंड के साथ हुआ जिसमे जीता और दूसरा मैच होस्ट टीम भारत के साथ हुआ जिसमे साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी जीत हासिल की। अब साउथ अफ्रीका अपना तीसरा मैच जीतने की तैयारी में है। वहीं अगर बांग्लादेश का बात करे तो तीन में से पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ, जिसमे बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हरा कर एक शानदार जीत से शुरुआत की। लेकिन अपने लगातार दो मुकाबलों में उसे न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। जहां साउथ अफ्रीका का मनोबल मजबूत है वहीं बांग्लादेश का आत्मविश्वास अभी घट गया होगा।

अगर अब तक के साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के वनडे मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 21 में से 18 मुकाबले साउथ अफ्रीका जीता है, और बांग्लादेश सिर्फ 3 ही जीता  है। इससे पता चलता है कि बांग्लादेश कि स्तिथि साउथ अफ्रीका के सामने अच्छी नहीं है।  2022 में भी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश में , साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीत लिया था।

दोनों टीम कि प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 :लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, आयाबोंगा खाका और नोन्कुलुलेको मलाबा।

बांग्लादेश कि प्लेइंग 11 : रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, सुमैया अख्तर, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, निशिता अख्तर निशी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर