Tuesday, July 21, 2026

बिहार चुनाव 2025 : 121 सीटों पर नामांकन शुरू, एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे की खींचतान तेज

बिहार :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी पहले चरण की 121 सीटों पर शुक्रवार यानी आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसके बाद नाम वापस लेने की तारीख तय की जाएगी। मतदान दो चरणों में होगा – 6 नवंबर और 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

एनडीए में सीट बंटवारे पर खींचतान

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अंदर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है। छोटे सहयोगी दलों ने अधिक सीटों की मांग की है। उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से 24 सीटों की मांग की है। चिराग पासवान ने शुरू में 35 सीटों की मांग की थी लेकिन बाद में इसे घटाकर 26 कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पासवान को 26 सीटों के साथ-साथ विधान परिषद और राज्यसभा में भी प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव दिया है। एनडीए के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के बीच सीटों का बंटवारा लगभग बराबर हो सकता है।

महागठबंधन में भी तालमेल की चुनौती

महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) केंद्र में है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाम दलों की अपनी-अपनी सीटों पर दावेदारी है। कई सीटों पर आपसी सहमति न बनने से बातचीत लंबी खिंच रही है। महागठबंधन का कहना है कि अंतिम चरण में सभी दलों की सहमति से सीट बंटवारे का फार्मूला तय किया जाएगा।

चुनावी वादों की झड़ी

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो “हर घर को सरकारी नौकरी” देने का कानून बनाया जाएगा। एनडीए की ओर से विकास, रोजगार और महिला सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 8.5 लाख से अधिक अधिकारियों की तैनाती की है।

जन सुराज ने जारी की पहली सूची

जन सुराज पार्टी ने इस चुनाव में 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी का कहना है कि वह इस बार चुनावी मुकाबले में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर अगले कुछ दिनों में लग सकती है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब राजनीतिक दलों पर तेजी से उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने का दबाव बढ़ गया है। बिहार में इस बार मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है और सभी दल मतदाताओं को लुभाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर