Tuesday, September 15, 2026

पाकिस्तान की लगातार 3 हार, महिला वर्ल्ड कप में बुरा हाल, जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी आज

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है।अब तक 8 मुकाबलों का खेल भी हो चुका है. आज मैच नंबर-9 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान होने वाला है। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 2:30 बजे का है। जीत कि बात करे तो ऑस्ट्रेलिया तीन में से 1 मैच जीती है वहीं पाकिस्तान को पिछले मैच में इंडिया से करारी शिकस्त मिली थी और अब तक उनका जीत का खाता नहीं खुला है।वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होगी.

पॉइंट्स टेबल देखें तो ऑस्ट्रेलिया फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद है. उनके तीन मैचों में एक जीत के साथ कुल 3 अंक हैं. उनका श्रीलंका के खिलाफ हुआ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसके बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक का बंटवारा हुआ. पाकिस्तान की बात करें तो टीम अंक तालिका में सबसे नीचे अंतिम स्थान पर  हैं. पाकिस्तानी टीम ने दो मैच खेले हैं. पहले मैच में उन्हें बांग्लादेश के हाथों शिकस्त मिली थी. वहीं पिछले मैच में इंडिया ने उन्हें धो डाला था.

AUS W vs PAK W Dream11 Source X Cricket Australia

कोलंबो के मैदान में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती रही है और मुकाबलों की बात करें तो यहां अब तक 23 वीमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं। 23 में से 13 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है और 10 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। स्पिन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी में अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनक्स से उम्मीद होगी वहीं पाकिस्तान को नाशरा संधू और कप्तान फातिमा सना  से गेंदबाजी में उम्मीद होगी। अब देखना होगा की पाकिस्तान अपना खाता खोल पाती है या नहीं?

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर