Tuesday, July 21, 2026

चिराग ने कुछ यूं किया अपने पिता रामविलास पासवान को याद. ‘अब समय आ गया है…’

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बुधवार, आज पांचवी पुण्यतिथि है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सह पार्टी अध्यक्ष काफी भावुक नजर आ रहे हैं. चिराग पासवान ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया. अपने पिता का जिक्र करते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र किया.

WhatsApp Image 2025 10 08 at 09.46.50

चिराग पासवान ने लिखा- पापा, आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन. मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके दिखाए मार्ग और आपके विजन “बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट” को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं. बिहार के समग्र और सर्वांगीण विकास का जो सपना आपने देखा था, अब समय आ गया है उसे धरातल पर उतारने का. आपने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे निभाना मेरे जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य है.

बिहार के खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में आज लोग अपने बेटे, अपने भाई, अपने साथी और अपने नेता को याद कर रहे हैं। जनीति के मौसम विज्ञानी का असमय चले जाना राजनीतिक जगत के लिए ही नहीं, बल्कि खगड़िया और उसके इस गांव के लिए भी बड़ी क्षति रही. रामविलास पासवान कोई चेहरा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के एक ऐसे ब्रांड थे, जिसकी यूएसपी कभी खत्म नहीं हुई। कोई भी गठबंधन हो, रामविलास पासवान का सिक्का हमेशा जीत की इबारत लिखता रहा राजनीतिक जगत में उनको लेकर यह कहा जाता रहा है कि वह पहले से ही भांप लेते थे कि हवा का रुख की ओर है, इस वजह से ही उन्हें राजनीति का मौसम विज्ञानी भी कहा जाने लगा। शहरबन्नी से रायसीना तक का सफर तय करने वाले रामविलास पासवान का राजनीतिक करियर स्वर्णिम रहा है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर