Wednesday, July 22, 2026

लंदन में गांधी प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

लंदन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। उपद्रवियों ने सोमवार को प्रतिमा पर पेंट से गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तानियों को “आतंकी” लिखा।

भारतीय उच्चायोग की कड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। बयान में कहा गया कि यह सिर्फ प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के अहिंसा और शांतिपूर्ण विचारों पर हमला है।
उच्चायोग ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद ब्रिटिश अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रतिमा की मरम्मत और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से पहले घटना

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब महात्मा गांधी की जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (2 अक्टूबर) में कुछ ही दिन शेष हैं। हर साल इस दिन टैविस्टॉक स्क्वायर में विशेष समारोह आयोजित होते हैं, जिनमें पुष्पांजलि, भजन और स्मृति सभाएं शामिल होती हैं।

1968 में बनाई गई थी यह प्रतिमा

गांधी की कांस्य प्रतिमा 1968 में पोलिश-भारतीय मूर्तिकार फ्रेडा ब्रिलियंट ने बनाई थी। यह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के पास स्थित है। गांधीजी 1888 से 1891 तक यहीं कानून की पढ़ाई कर चुके थे।
प्रतिमा को उनकी सादगी और अहिंसा के दर्शन को दर्शाने के लिए तैयार किया गया था। इसमें गांधीजी को पारंपरिक धोती में दिखाया गया है।

पहले भी निशाना बनी हैं गांधी की प्रतिमाएं

यह पहली बार नहीं है जब गांधी प्रतिमा पर हमला हुआ हो। 2003 और 2015 में दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शनकारियों ने गांधी को “नस्लवादी” बताते हुए प्रतिमाएं हटाने की मांग की थी। 2020 में नीदरलैंड्स में गांधी प्रतिमा पर लाल पेंट से “रेसिस्ट” लिखा गया। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में गांधी प्रतिमा का अनावरण होने के अगले ही दिन तोड़फोड़ की गई थी।

फिलहाल जांच जारी

लंदन पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। भारतीय समुदाय और स्थानीय संगठनों ने इस तोड़फोड़ को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर