Thursday, November 5, 2026

देवघर में नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग, पांच घंटे बाद फॉयर बिग्रेड पाया गया काबू

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डीसी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, चुनाव पाठशाला का भी लिया जायजा

घटना के बाद फैक्ट्री संचालक अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर मौके से गायब हो गया। संचालक का नाम गुड्डू बरनवाल बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और अवैध फैक्ट्री के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर