Wednesday, November 4, 2026

खूंटी में बर्थडे की पार्टी के बहाने बुलाकर तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार व दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की। पीड़िताओं में दो सगी बहनें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के खिलाफ JLKM का आक्रोश, सांसद पर लगाए कई गंभीर आरोप

मंगलवार को पीड़िताओं की शिकायत पर महिला थाना, खूंटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित मारंगहादा थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह गांव निवासी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 18/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65, 61, 126(2), 3(5) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी में चार युवकों को आरोपित बनाया गया है। दो आरोपित फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पीड़िताओं की सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी कराई है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर