राजस्थान: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका कर ट्रेन को उड़ाने की साजिश करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाले वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, ट्रेन के गुजरने के बाद धमाका होने से एक बड़ा हादसा टल गया है।
Highlights:
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात के समय राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनुपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था की पटरियों के नीचे लगे सीमेंट के 2-3 बड़े ब्लॉक भी टूट गए। सीमेंट टूटने से उसके अंदर का लोहे का सरिया बाहर निकल गया और पटरियों को कसकर पड़कने वाले क्लिपर भी अलग हो गए।
बठिंडा: ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ ट्रैक पर धमाका
बताया जा रहा है कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की संभावना भी जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरी शंकर भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।
बठिंडा: ATS और FSL की टीम के रही जांच
इस घटना की गंभीरता देखते हुए ATS और FSL की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। FSL की टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जरूरी सबूत जुटाने भी शुरू कर दिए हैं। हालत को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
एसपी हरी शंकर ने बताया कि फिलहाल इस मामलए की जांच की जा रही है। साथ ही उनकी टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था।

