Lifestyle Desk: सर्दियां शुरू होते ही ठंडी और सूखी हवा का असर चेहरे पर दिखने लगता है. ऐसे में कई लोग Natural Face Pack का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, क्योंकि ये बिना केमिकल के स्किन का ख्याल रखने में मदद कर सकते हैं. कुछ ही दिनों में स्किन रूखी होने लगती है, चेहरा बेजान दिखने लगता है और खिंचाव भी महसूस होता है. कई बार त्वचा इतनी ड्राई हो जाती है कि उसकी ऊपरी परत भी निकलने लगती है. ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं. लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से बने ये फेस पैक स्किन की नमी बनाए रखने और उसे सॉफ्ट व हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
Highlights:
इसे भी पढ़े: Winter Hair Care: सर्दियों में बार-बार क्यों लौट आती है डैंड्रफ? बाल धोते समय न करें ये 6 गलतियां
Natural Face Pack सर्दियों में फायदेमंद
सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है. इसी वजह से स्किन जल्दी ड्राई होने लगती है. अगर समय रहते इसका ध्यान न रखा जाए, तो चेहरा बेजान दिखने लगता है. ऐसे में घर पर बने नेचुरल फेस पैक त्वचा को ड्राई होने से बचाने और उसकी नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है.
मलाई और शहद का Natural Face Pack
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहती है, तो मलाई और शहद का फेस पैक आपके काफी काम आ सकता है. मलाई में मौजूद नेचुरल फैट त्वचा को गहराई से मॉइश्चर देने में मदद करता है, जबकि शहद उस नमी को लंबे समय तक बनाए रखने का काम करता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच ताजी मलाई में एक छोटा चम्मच शहद अच्छी तरह मिला लें. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम महसूस हो सकती है.
केला और बादाम के तेल का Natural Face Pack
अगर सर्दियों में आपका चेहरा बेजान और फीका लगने लगा है, तो केला और बादाम के तेल से बना फेस पैक ट्राई किया जा सकता है. केला त्वचा को पोषण देने में मदद करता है, जबकि बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में सहायक माना जाता है. इसके लिए एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें 5 से 6 बूंद बादाम का तेल मिला दें. तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.
एवोकाडो और शहद का Natural Face Pack
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो एवोकाडो और शहद का फेस पैक भी अच्छा विकल्प हो सकता है. एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है. आधा पका हुआ एवोकाडो लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें.
एलोवेरा जेल और मलाई का Natural Face Pack
अगर आपकी त्वचा इतनी ड्राई हो गई है कि खिंचाव लगातार महसूस हो रहा है, तो एलोवेरा जेल और मलाई का फेस पैक भी ट्राई कर सकते हैं. एलोवेरा त्वचा को ठंडक और आराम देने में मदद करता है, जबकि मलाई रूखेपन को कम करने का काम करती है. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और करीब 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें.
Natural Face Pack: इन छोटी-छोटी बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ फेस पैक लगाने से ही स्किन हेल्दी नहीं रहती. सर्दियों में पर्याप्त पानी पीना, चेहरे को बहुत ज्यादा गर्म पानी से न धोना और जरूरत पड़ने पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. अगर आपकी स्किन जल्दी खराब हो जाती है या पहले से कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा.
अगर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को नेचुरली मुलायम, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो ये Natural Face Pack आपकी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकते हैं. इन्हें बनाना आसान है, इनमें केमिकल नहीं होते और घर में मौजूद चीजों से ही तैयार किए जा सकते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में बहुत से लोग इन घरेलू फेस पैक्स को आज भी पसंद करते हैं.

