Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग: सहायक कारापाल शारीरिक परीक्षा स्थगित, 10-12 नवंबर तक होगा आयोजन

हजारीबाग: कंचन ग्राउंड में आयोजित होने वाली सहायक कारापाल शारीरिक मापदंड परीक्षा को लेकर अहम सूचना जारी की गई है। 29, 30 और 31 अक्टूबर को प्रस्तावित शारीरिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इन तिथियों के अभ्यर्थियों की परीक्षा 10, 11 और 12 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में चयन पार्षद के अध्यक्ष एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

इसे भी पढ़े: पलामू: छतरपुर में धान की मेड़ पर बिना कपड़े की जिंदा मिली नवजात बच्ची,बलि की आशंका से हड़कंप

हजारीबाग: चक्रवात के प्रभाव स्थगित हुई थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव के कारण लगातार हुई बारिश से कंचन ग्राउंड का मैदान गीला हो गया है। मैदान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

नई तारीखों के अनुसार करें तैयारी 

हालांकि, अन्य अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 29, 30 और 31 अक्टूबर को होनी थी, वे नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

रिपोर्ट: आरिफ़ (हजारीबाग)

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर