Wednesday, October 28, 2026

पलामू में अंधविश्वास में खूनी वारदात, डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग की हत्या

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुधवार की सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी सीताराम के रूप में हुई है. आरोप है कि गांव के ही महंग राम के दो पुत्रों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें: खूंटी में संत मिखाइल चर्च के फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर

मिली जानकारी के अनुसार, सीताराम मंगराडीह गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे. इस दौरान उनका गांव के ही महंग राम के परिवार के साथ विवाद चल रहा था. महंग राम के परिजन सीताराम पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते थे. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता था.

कुछ दिन पहले महंग राम के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. वहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात विवेक की मौत हो गई.

उसकी मौत की खबर मिलने के बाद बुधवार की सुबह महंग राम के पुत्र प्रमोद कुमार और सोनू कुमार कथित तौर पर सीताराम के घर पहुंचे. दोनों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए सीताराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर