Thursday, October 29, 2026

बोकारो में विस्थापितों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, विस्थापित परिवारों की मांगों के समर्थन में विधायक श्वेता सिंह धरने पर डटीं

बोकारो : टू टैंक गार्डन स्थित विस्थापित धरना स्थल पर विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। विस्थापित परिवारों की मांगों के समर्थन में बोकारो की विधायक श्वेता सिंह भी धरना पर बैठी हैं। आंदोलन के दसवें दिन भी धरना स्थल पर विस्थापितों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। विधायक श्वेता सिंह के धरने पर शामिल होने से आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिला है। वहीं, विधायक के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा 21 को निकलेगी, एचईसी, मोराबादी और अरगोड़ा में रावण दहन आज

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर ‘टू-टैंक गार्डन’ के पास विस्थापित अप्रेंटिस संघ की ओर से जारी आंदोलन में विस्थापितों की मुख्य मांगों में 1,500 विस्थापित अप्रेंटिस की बहाली, चतुर्थ वर्ग की नौकरियों के लिए पुरानी आरक्षण व्यवस्था को बहाल करना, और प्लांट के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए एक स्पष्ट नियोजन नीति बनाना शामिल है.

इससे पहले आंदोलन के सातवें दिन विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट के मेन गेट को छोड़कर बाकी सभी गेटों को बंद कर दिया था. इस दौरान गेट जाम होने के कारण, ड्यूटी पर पहुंचे कई कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा, तो वहीं कुछ कर्मचारियों ने मेन गेट से प्लांट के अंदर प्रवेश किया. विस्थापित परिवारों की मांग है कि पहले की तरह उन्हें चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियोजन दिया जाए और जिन युवाओं ने अपनी अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है, उनकी सीधी बहाली हो.

हालांकि झारखंड हाईकोर्ट में रविवार को बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेटों को बंद किए जाने के मामले में हुई सुनवाई में स्थानीय प्रशासन ने सभी गेटों को खुलवा देने की बात कही। जस्टिस एस एन प्रसाद की अदालत में हुई सुनवाई में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने अदालत को भरोसा दिलाया कि बोकारो प्लांट के सभी गेट खोलवा दिए गए हैं। भविष्य में ऐसा न हो, अदालत ने इसे सुनिश्चित करने का कहा है। बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने विस्थापितों के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए प्लांट के सभी गेट बंद कर दिए थे, जिससे कर्मचारी प्लांट के अंदर फंस गए थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर