Thursday, October 29, 2026

WPL 2027 : ऑक्शन में 27 स्लॉट्स के लिए लगेगी 146 क्रिकेटरों पर बोली, स्नेह राणा और चमारी अटापट्टू का नाम शामिल

खेल डेस्क: भारतीय बल्लेबाज जी कमलिनी, ऑलराउंडर स्नेह राणा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू उन 146 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी सूची में रखा गया है। लीग के 2027 सत्र से पहले उपलब्ध 27 स्थानों के लिए इन खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

इसे भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता, रमेश पोवार की भी चयन समिति में एंट्री

नीलामी सूची में 22 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी, 14 विदेशी कैप्ड खिलाड़ी, 97 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 13 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी के लिए सबसे अधिक बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है। कमलिनी को 40 लाख के बेस प्राइस वाली सूची में शामिल किया गया है।

इसके अलावा खिलाड़ियों को 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणियों में रखा गया है। मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी को नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया था। उन्हें 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने स्नेह राणा को रिलीज किया था। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणी में रखा गया है। श्रीलंका की कप्तान अटापट्टू भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणी में भारत की किरण नवगिरे और ऑस्ट्रेलिया की हीथर ग्राहम तथा जेस जोनासन जैसी प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट की तारीखों का एलान पहले ही कर दिया था। डब्ल्यूपीएल का ये 5वां सीजन है, जो 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच खेला जाएगा। वेन्यू को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि मुकाबले मुंबई और वडोदरा में कराए जा सकते हैं। इसके अलावा वाराणसी में बन रहा स्टेडियम भी मेजबानी के लिए प्रबल दावेदार है लेकिन उसमें मैच की संभावना उसकी तैयारियों पर निर्भर करेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डब्ल्यूपीएल की गत विजेता है। उन्होंने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। उनके अलावा मुंबई भी दो बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। अब पांचवें सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में बेंगलुरु खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर