Wednesday, October 28, 2026

कांग्रेस बोली- राहुल गांधी को कोर्ट से फटकार नहीं लगी, मीडिया ने गलत ख़बर चलाई

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को फ़र्ज़ी बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फटकार लगाई है. पार्टी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अदालत की टिप्पणी याचिकाकर्ता संख्या 6 पर थी, न कि राहुल गांधी पर.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर ये मांग की

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “कल मीडिया ने ख़बर चलाई कि सुप्रीम कोर्ट ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को ‘फटकार’ लगाई है. जबकि ये ख़बर पूरी तरह से फ़ेक है. सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी वादी नंबर 6 पर की थी, न कि राहुल गांधी जी पर. कोर्ट ने ऑर्डर डिक्टेट करते समय भी राहुल गांधी जी का नाम नहीं लिया था, फिर भी जबरन, बदनीयती से यह झूठ खूब फैलाया गया. इस फे़क न्यूज़ के लिए मीडिया संस्थानों को माफ़ी मांगनी चाहिए. नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ‘वोट चोरी’ के ख़िलाफ़ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, और हर हाल में जीतेंगे.”

कांग्रेस ने कहा, “कांग्रेस पार्टी उच्चतम न्यायालय का सम्मान करती है और हमें विश्वास है कि लोकतंत्र में वोट के अधिकार को बचाए रखने की लड़ाई में हमें न्याय मिलेगा.” गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही विपक्षी नेताओं की एसआईआर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की थी. इस दौरान कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता के आचरण पर सवाल उठाया था, लेकिन उसका नाम नहीं लिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर