दुमका : झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी में दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस ने सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था में खलल ना डालें, इसको देखते हुए जरमुंडी के एसडीपीओ नवल किशोर सिंह अपने अनुमंडल क्षेत्र में सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला।
इसे भी पढ़ें : रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान

इस फ्लैग मार्च में जरमुंडी के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद शाह, तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक, सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार, हंसडीहा के थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव और चार थाने की पुलिस फोर्स साथ चल रही थी। जहां पुलिस सायरन से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था वही सबकी नज़रें एक साथ चल रहे वर्दी वाले पर टिकी हुई थी।
बाद में मीडिया से बात करते हुए एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा चल रहा है, ऐसे में कोई भी भक्त यह ना सोचे कि उन्हें कोई भी परेशानी होने वाली है. आपकी सेवा में हमारी पुलिस आपके साथ चप्पे चप्पे पर खड़ी है। वैसे लोगों के लिए यह संदेश होगा जो सोच रहे हैं कि इस पूजा में कोई खलल डालेंगे, वैसे लोगों की अब खैर नहीं। सड़क से लेकर पूजा पंडाल तक हमारी निगरानी बनी हुई है। यह फ्लैग मार्च जरमुंडी से निकलते हुए तालझारी, सरैयाहाट, हंसडीहा मैं खत्म हो गया।

