Thursday, October 29, 2026

दुमका में 14 साल की मासूम संग उसकी दोस्त के पिता ने किया था दुष्कर्म, पहचान छुपाने को घटना के बाद कर दी थी हत्या

दुमका : काठीकुण्ड घटना 5 दिन के अंदर एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हो गई। दुमका जिला के काठीकुंड में एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। मामला प्रकाश में आते ही सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इसके विरोध में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे उन्होंने भी सरकार को इस घटना में गिरने में लगी थी।

इसे भी पढ़ें: रांची में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लोग हिरासत में; 5 लाख रुपये और डिजिटल डिवाइस बरामद

घटना को लेकर दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम सिंह को करीब शाम के 8:30 बजे एक कॉल आता है जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की बात बताया जाता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए संथाल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा के निर्देश पर दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई। जिसमें दो डीएसपी लेवल के अधिकारी के साथ कई थाने की पुलिस इस घटना के उद्वेदन करने में लगी थी। पूछताछ हेतु थाने बुलाकर घटना की जानकारी ली गई। पूछताछ के क्रम में शिशु टूडू नाम का व्यक्ति अपने अपराध को स्वीकार लिया उसके निशानदेही पर कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

इस घटना में उद्बोधन के दौरान शामिल पुलिस अधिकारी सदर एसडीपीओ दिलीप खालको, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, रानेश्वर सर्किल इंस्पेक्टर , काठीकुंड थाना प्रभारी, गोपीकंदर थाना प्रभारी, रानेश्वर थाना प्रभारी, डिग्घी थाना प्रभारी, महिला थाना थाना प्रभारी टीम में शामिल थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर