Saturday, October 31, 2026

पूर्व CM रघुवर दास, भूपेश बघेल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत कई अन्य ने स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क: रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक एवं तनूज खत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री बादल, बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, झारखंड के गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा ने सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें : 12 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों पर करेगी धरना-प्रदर्शन: अमर कुमार बाउरी

HUQvyQhaMAARYdm

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की।

साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर