नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के बीच जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया है. ध्रुव राठी के एक क़रीबी और गुरुग्राम पुलिस ने उनकी हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है. उनके क़रीबी के अनुसार, ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया. इससे पहले, शुक्रवार देर शाम ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी. वीडियो में वह इंडिया गेट के सामने घूमते हुए दिखाई दे रहे थे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : अभिजीत दीपके, रांका, सौरव दास समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, दीपके ने कहा- देखिए देश किस दिशा में जा रहा है
ध्रुव राठी ने जारी किया था वीडियो
वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा, “मैं दिल्ली आ गया हूं. मैंने देखा कि प्रधानमंत्री ने 50 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, कई ट्रेन और बसें रद्द कर दी गई हैं. प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को लॉकडाउन पर डाल रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि मोदी जी क्या कर रहे हैं. एक तरफ़ आपके आईटी सेल वाले कह रहे हैं कि हमारे प्रदर्शन में कोई भीड़ नहीं आएगी. अगर भीड़ नहीं आती, तो ये सब क्यों कर रहे हैं? मुझे तो लगता है कि आप डर गए हैं. असल में पूरी जनता जाग चुकी है.” इस बीच, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जुट रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है.
रत्ना सिंह भी हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बताया है कि जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद उनकी लीगल अफ़ेयर्स की हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि रत्ना सिंह इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के साथ शामिल होने जा रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया.
उन्होंने मौजूदा कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि रत्ना सिंह इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के साथ शामिल होने जा रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया.
उन्होंने मौजूदा कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने भी दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

