Friday, October 9, 2026

कांग्रेसियों द्वारा विकसित भारत संकल्प सेवा चौक का बोर्ड उखाड़ना निंदनीय, भारत नाम से ही नफरत – संदीप वर्मा

रांची: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों की हरकत देख कर अब यह लगने लगा है कि कांग्रेसियों को भारत शब्द से चिढ़ एवं नफरत है। विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर जो हरकत कांग्रेसियों ने किया वो घोर निंदनीय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री और पूरे देश ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया, वह काँग्रेस को नागवार गुजरा है।

इसे भी पढ़ें : मां की अंतिम विदाई… खामोश बैठा बेटा, पार्थिव शरीर के पास भावुक नजर आए हेमंत सोरेन

आगे उन्होंने कहा कि हरमू चौक के “विकसित भारत संकल्प सेवा चौक” नामकरण करने का जो बोर्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित हजारों लोगो ने इस संकल्प की प्रतिबद्धता को याद रखने हेतु लगाया था उसे काँग्रेसी गुंडों ने उखाड़ फेंका, जो काफी निंदनीय है। यह बोर्ड देश के विकसित होने के संकल्प से जुड़ा था। उनके इस व्यवहार से यह सिद्ध होता है कि उन्हें हर उस नाम से नफ़रत है जिससे देश का नाम जुड़ा है। तभी आज देश में संविधान विरोधी कांग्रेस संविधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। सत्ता के लोभ में काँग्रेस लगातार गिरती जा रही है।

संदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश दोनों जगह अराजकता लाना चाहती है। चुनाव आयोग का बहाना बनाकर राष्ट्र की अखंडता पर चोट कर रही है। वास्तविकता यह है कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के रोज़ नए हथकंडे अपना रही है। आज पूरा देश और झारखंड प्रदेश उनके इस व्यवहार को देख रही है। समय आने पर जनता उन्हें करारा जवाब देगी और उनके इस व्यवहार से भविष्य में देश में उनका कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा ।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर