Monday, October 5, 2026

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपनकास्ट परियोजना में रोड सेल फिर शुरू, रोजगार और आर्थिक सुधार की उम्मीद

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना में आज से रोड सेल पुनः शुरू हो गया है। कोयले का उत्पादन और प्रेषण शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्ष 2022 से यहां कोयले का उत्पादन और प्रेषण बंद था। अथक प्रयासों के बाद अब उत्पादन शुरू हुआ और रोड सेल भी चालू हो गया है। जल्द ही रेल प्रेषण के लिए भी कोयला उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को वोट बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च

रोड सेल शुरू होने से सीसीएल अधिकारियों, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और लोडिंग मजदूरों में उत्साह है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मौके पर सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना और यूनियन नेता तेजलाल मंडल मौजूद रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर