Tuesday, October 6, 2026

तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार से ही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की शुरुआत की गई थी.

इसे भी पढ़ें : बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, आकाश आनंद की पार्टी में हुई वापसी, सौंपी गई बड़ी ज़िम्मेदारी

उन्होंने आरोप लगाया, “जिस तरह की धांधली हुई, उसे देखते हुए हमारी पार्टी उस समय भी कहती थी कि चुनाव आयोग ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है, पक्षपात कर रहा है और बीजेपी की कठपुतली बना हुआ है.” तेजस्वी यादव ने कहा कि कई लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. उन्होंने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जो षड्यंत्र अब सामने आया है, उसके बारे में उनकी पार्टी पहले से ही बात करती रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर