न्यूज डेस्क: फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में वर्ष 2026 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कार्ल डीसरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नेगल को दिया गया है. नोबेल समिति ने उन्हें “लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी खोजों” के लिए यह सम्मान देने की घोषणा की.
इसे भी पढ़ें : रांची में T-20 का जबरदस्त क्रेज: 17 मिनट में सोल्ड आउट हुए सारे ऑनलाइन टिकट, काउंटरों पर लंबी कतारें
इन वैज्ञानिकों की खोजों ने यह समझने में मदद की कि प्रकाश (लाइट) की मदद से कोशिकाओं, खासकर तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स), की गतिविधियों को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है. इस तकनीक को ऑप्टोजेनेटिक्स कहा जाता है, जिसने मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के अध्ययन के तरीके को बदल दिया है. नोबेल समिति ने कहा कि इन खोजों से आधुनिक विज्ञान में बड़ा बदलाव आया है और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के लिए नए रास्ते खोले हैं.


