Tuesday, October 6, 2026

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बढ़ाया फ़्यूल सरचार्ज, छह अक्तूबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान किया है. इंडिगो ने बताया है कि नई दरें 6 अक्तूबर से लागू होंगी. एयरलाइन के मुताबिक़, घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर फ़्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है.

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से क्यों कहा, ‘आपकी जगह जेल में है’, जानें क्या है पूरा मामला

इंडिगो ने अपने बयान में कहा, “पिछले कुछ महीनों में एटीएफ की कीमतों में लगातार बदलाव हुआ है, ख़ासकर मध्य पूर्व में चल रही जियोपॉलिटिकाल घटनाओं के बाद.” इंडिगो ने कहा, “ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और पिछले महीने की तुलना में इसमें 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते एटीएफ की कीमतें पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई हैं.”

इंडिगो ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ़्यूल चार्ज में मामूली बदलाव किया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर