Monday, October 5, 2026

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम ने आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

खेल डेस्क: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. भारत ने क़रीबी मुक़ाबले में चीन की टीम को हराया. इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-233 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले (फ़ाइनल) में प्रवेश कर लिया था. इस इवेंट में साउथ कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है, जिसमें उन्होंने चीनी ताइपे की टीम को मात दी. यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का सातवां स्वर्ण पदक है.

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ़ जवान ने साथियों पर की फ़ायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

बेहद कांटे की टक्कर में भारतीय महिला खिलाड़ी चिखिथा तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने दबाव के पलों में गजब का संयम और कौशल दिखाया. चीन ने फाइनल राउंड की शुरुआत 10 के स्कोर के साथ की, लेकिन फिर दो बार 9 का स्कोर करके पिछड़ गया. भारत का जवाब बहुत शानदार था. लगातार तीन बार 10 का स्कोर किया, तीन बार परफेक्ट 10 का स्कोर करके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और गोल्ड मेडल जीत लिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर