पलामू : रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई.वहीं दुर्घटना में पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मिली जानकारी के अनुसार,ऑटो में कई महिलाएं सवार होकर जा रही थीं. इसी दौरान जोरकट के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बैंक लूट की घटना को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट, जिले के बैंकों की सुरक्षा का शुरू हुआ ऑडिट
इस हादसे में बहलोलवा निवासी सनीचरी देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं. बाद में उनकी मौत हो गई. वह संजय उरांव की पत्नी थी. दुर्घटना में पांच महिलाएं घायल हुई हैं. इनमें नौवाढोड़, सतबरवा निवासी जिरवा देवी (55), बहलोलवा निवासी निरावती देवी (55), पिकनी देवी (31), सोना कुंवर (65) और संतोषी देवी (42) शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई.


